संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा, 25 अगस्त 2026(सू0वि0) । भारत कौशल प्रतियोगिता-2026-27 (India Skill Competition-2026-27) में जनपद के अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता एवं प्रतिभागियों के पंजीकरण के संबंध में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को विकास भवन, एटा स्थित शताक्षी सभागार में श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी महोदय,एटा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई टी आई, डॉ मो0 आसिफ ने बताया कि मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में India Skill Competition-2026-27 हेतु प्रतिभागियों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 63 विभिन्न स्किल में प्रतिभागियों के पंजीकरण की व्यवस्था Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल के माध्यम से की गई है। प्रतिभागियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित है ।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को भारत कौशल प्रतियोगिता के संबंध में जागरूक करते हुए उनका समय से पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।
बैठक में प्रतिभागियों के पंजीकरण, प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक युवाओं को सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं से अपील की गई कि निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 से पूर्व अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराते हुए भारत कौशल प्रतियोगिता-2026-27 को सफल बनाया जाए।
जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एटा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
बैठक में प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, एटा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, राजकीय एवं निजी आईटीआई/पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य/प्रबंधक तथा विभिन्न प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




