पुरानी जेल के सामने बंधे पर मिली लावारिश लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CRIME

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट:

पुरानी जेल के सामने बंधे पर मिली लावारिश लाश, इलाके में मचा हड़कंप

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल के सामने बंधे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक लावारिश शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन पुलिस चौकी और रोडवेज पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35-36 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।