धौरूपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर।दिनांक 30/09/2025: धौरूपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीराम, लक्ष्मण और माँ जानकी के रूप में सजकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने लक्ष्मण-मेघनाथ और राम-रावण संवाद की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद उठाया। विद्यालय प्रांगण में रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसके दौरान “जय श्री राम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। यह दृश्य उत्साह और भक्ति से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक आशीष यादव और प्रधानाचार्या श्रीमती गायत्री यादव ने बच्चों को शुभाशीर्वाद देकर किया। उन्होंने बच्चों को विजयादशमी की महत्ता समझाते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, अंजेश मौर्या, श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी जायसवाल और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन बच्चों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जो सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला सिद्ध हुआ।