संवाद दाता:-सलीम जावेद
सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-148/2026 धारा- 64(2)(m) B.N.S. व 3(2)(v) SC/ST ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र स्व0 राधेश्याम यादव निवासी ग्राम पनिहरी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को दिनांक 28/06/2026 को वरुणा नदी कॉरिडोर पुराना पुल से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
घटना का विवरण- दिनांक 26.06.2026 को जौनपुर निवासिनी पीड़िता ने थाना जैतपुरा पर आकर लिखित सूचना दी कि दिनांक 25.06.2026 की रात्रि को जब वह अपनी सहेली के साथ वाराणसी आई थी, तब आरोपी पप्पू यादव ने उन्हें बघवानाला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ठहराया । रात्रि में आरोपी ने पीड़िता के पूर्व से टूटे हाथ व बेबसी का फायदा उठाकर उसको जबरदस्ती छत पर ले जाकर जबरन दो बार शारीरिक संबंध (दुष्कर्म) बनाया। पीड़िता की सूचना के आधार पर थाना जैतपुरा में सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक- 28.06.2026 को थाना जैतपुरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र स्व0 राधेश्याम यादव निवासी ग्राम पनिहरी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को वरुणा नदी कॉरिडोर पुराना पुल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया व अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। का0 पुष्पेन्द्र कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। का0 विपिन मिश्रा, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी




