बाराबंकी। विकासखंड रामनगर में वित्तीय वर्ष 2021से 25 तक क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा कराए गए विकास कार्यो का ब्यौरा पत्रकार नीरज शुक्ला तथा ग्राम देवसानी निवासी देवेश सिंह ने चौदहवें व पन्द्रहवें वित्त में व्ययधन का विवरण जन सूचना के तहत मांगा है।
पत्रकार नीरज शुक्ल ने आरटीआई के तहत विभिन्न पांच बिंदुओं पर मांग करते हुऐ कहा है कि जुगुल किशोर वर्मा नामक फर्म के मालिक का नाम व किस तारीख को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया है तथा फर्म द्वारा कराए गए विकास कार्यों और भुगतान राशि एवं क्षेत्र पंचायत को प्राप्त पन्द्रहवें वित्त के तहत कार्य मे कौन कौन से कार्य किन फर्मो द्वारा कराए गए हैं।
क्षेत्र में कौन सी कम्पनी के वाटर कूलर कहा कहा लगाए गए और भुगतान का बिल, वाउचर ब्लॉक में पंजीकृत फर्मो व ठेकेदारों के नाम की सूची दी जाए।
विगत 5 वर्षों में ब्लॉक के आवासीय भवनों की मरम्मत में खर्च की गई धनराशि का विवरण मांगा है।
वहीं समाजसेवी देवेश सिंह ने सात बिंदुओं पर विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें ग्राम देवसानी में ब्रह्मदेव चबूतरा निर्माण एवं इंटरलॉकिंग मिट्टी फिलिंग कार्य किस नियम से किसके आदेश से कार्य हुआ व किस संस्था द्वारा किया गया वह मिट्टी कहां से लाई गई उसके बिल वाउचर सहित समस्त ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए तथा ग्राम अशोकपुर चाचू सराय में रामलीला मैदान में टीन शेड निर्माण क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया है और क्या यह कार्य ब्लॉक की शर्तों के अनुरूप है इसके बारे में विवरण उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ उन्होंने अपने आरटीआई में यह भी पूछा है कि विकासखंड रामनगर में क्षेत्र पंचायत द्वारा 14वां वित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2021-22 से 22 अप्रैल 2025 तक कराए गए कार्यों में किस कार्य पर या किस व्यक्ति के खाते में कार्य का भुगतान किया गया ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए और वर्ष 2021 से 2025 तक क्षेत्र पंचायत द्वारा कितने नए कार्य कराए गए और कितने कार्यों की मरम्मत कार्य कराए गए इन नए एवं मरम्मत कार्यों में कितना ब्यय हुआ ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए।




