उत्तराखंड :
संवाददाता. ईश्वर सिंह
सराफ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले भाई बहन की जोड़ी ने सर्वाधिक अंक लाकर माता पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में 12 वीं के छात्र अनुष पपनै 97 प्रतिशत अंकों तथा 10 वीं की छात्रा हिमांशी पपनै 98 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थानों पर रहे। अनुष के द्वारा इसी वर्ष जेईई मेन की परीक्षा भी 98.4 अंकों के साथ उत्तीर्ण की गई है। आगामी 18 मई को वह जेईई एडवांस की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अनुष भविष्य में इंजीनियर बनकर देशसेवा करना चाहते हैं तो वहीं उनकी बहिन डॉक्टर बनकर समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहती है।
इन विद्यार्थियों के पिता श्रीमान गोविंद पपनै शिक्षक और माताजी श्रीमती गंगा पपनै एक कुशल गृहिणी हैं।
दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य श्रीमान प्रकाश कुमार तथा विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।




