रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच हाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक घटना हो गयी। जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार लखनऊ की ओर जा रही बस से यह युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया और बस के पहियों के नीचे आ गया। जबकि बस चालक अपना वाहन रोकने के बजाय वाहन समेत फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में हुई है। मृतक काला लोवर व बनियान पहने हुए था लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। दिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।




