कुदरत का कहर: बारिश से गाजीपुर में धान की फसल बर्बाद, किसानों की खुशियां मातम में बदलीं

Breaking NATIONAL स्थानीय समाचार

गाजीपुर 

NK9: पुनित कुमार त्रिपाठी 

कुदरत का कहर: बारिश से गाजीपुर में धान की फसल बर्बाद, किसानों की खुशियां मातम में बदलीं

 

गाजीपुर।कुदरत के प्रकोप ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले भर में हुई लगातार बारिश ने धान की लहलहाती फसल को तहस-नहस कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल जहां पहले सुनहरी लहरों की तरह झूम रही थी, वहीं अब पानी में डूबी और गिरी हुई नजर आ रही है।

 

गुरुवार की रात से जारी बारिश ने किसानों के सपनों को मानो बहा ले गई। सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर निकले, तो नज़ारा देख उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया है, तो कहीं पूरी फसल गिर चुकी है। धान की बालियां कीचड़ में दब चुकी हैं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

एक स्थानीय किसान ने कहा,

 

> “हमने पूरी मेहनत से फसल तैयार की थी। अब सब बर्बाद हो गया। खेत देखकर लगता है जैसे दिल टूट गया हो।”

 

 

 

बारिश के कारण खेतों में जलभराव से न सिर्फ फसल बर्बाद हुई है, बल्कि कटाई में भी भारी दिक्कतें आने लगी हैं। कई किसानों ने बताया कि अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है।

 

कुदरत के इस कहर ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है —

क्या मेहनतकश किसान का भाग्य हर बार बारिश और मौसम की मार से ही तय होगा?