नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोली हिसामपुर में फिर खनन माफियाओं की आहट सुनाई दे रही है।ज्ञात हो कि कुछ महीनें पहले भी इसी गांव में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का मामला चर्चा में आया था। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने तत्काल कारवाई कर बंद करवा दिया। लेकिन आज फिर इसी गांव में अवैध तरीके से मिट्टी खुदाई का मामला प्रकाश में आया है।

सतेंद्र सिंह व भगवान बक्श सिंह निवासी ग्राम तेलवारी ने उपजिलाधिकारी को पत्र देते हुए कहा है कि प्रशासन के बगैर अनुमति के खनन माफियाओं के द्वारा मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर है, साथ ही सरकारी चकमार्ग भी खोद रहे है। शिकायत कर्ता ने यह भी कहा है कि गाटा संख्या 681,182,183 जो कि मेरी जमीन है उस पर अपने ओवरलोड ट्रकों को निकाल रहे है। मना करने पर दबंगई दिखाते है और हवा में पिस्टल लहराकर कहते है जो सामने आएगा निपट लूंगा।
तेज़ रफ़्तार मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रकों ने सड़क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इसी रास्ते निकलने वाले हज़ारों की संख्या में स्कूली बच्चे व राहगीर इनसे बहुत परेशान है।
इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसी बात है तो तत्काल जांच कर कारवाई की जाएगी।




