सिंगरौली म.प्र
माडा पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी 2 ट्रैक्टर रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए धर दबोचा
सिंगरौली माडा पुलिस की लगातार रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माडा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को उस वक्त की बड़ी सफलता हाथ लगी अवैध रेत खनन कर रहे माफिया 2 ट्रैक्टर गहिडार म्यार नदी से रेत चोरी-छिपे पकड़ने में सफलता मिला
आपको बता दें कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गहिडार म्यार नदी से सोनालिका नीले रंग के ट्रैक्टरों द्वारा रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर चोरी-छिपे परिवहन किया जा रहा है तब सूचना पर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी थाना प्रभारी माडा के निर्देशन पर एक टीम गठित कर दरमियानी रात में धर दबोचा जिसमें 3 घन मीटर रेत लोडकर ट्रैक्टर के चालकों द्वारा अवैध परिवहन करते पाया गया वही ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर रात में अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गए तब उपरोक्त ट्रैक्टरों को ट्राली में लोड अवैध रेत की जप्त कर कब्जे माडा पुलिस लिया थाना लाकर परिसर में सुरक्षित में खड़ा किया ट्रैक्टर चालकों का यह कृत धारा 379, 414 भादवी के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया
अहम भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी प्रधान आरक्षक 343 अमित जायसवाल आरक्षक 557 राहुल सिंह आरक्षक 601 कियामुद्दीन अंसारी व चालक आरक्षक 448 राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।, सिंगरौली से। विपिन सिंह चंदेल क्राइम ब्यूरो सिंगरौली नेशनल खबर ,9,,, के लिए संपर्क करे




