बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सचिव पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस।

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर) 

जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां बार एसोसिएशन जमानियां के चुनाव के लिए सचिव पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस। बता दें की आगामी 8 फरवरी को होने वाले बार एसोसिएशन जमानियां के चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया था। और पर्चा वापसी के लिए 4 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके क्रम में बार भवन में सचिव पद के प्रत्याशी अधिवक्ता कमलकांत राय ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गोरखनाथ सिंह, जयप्रकाश राम, सचिव पद के लिए राम जी राम, अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राम रतन जायसवाल, बजरंगी सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार सिंह व राजेश गुप्ता चुनाव संबंधित पदों पर चुनाव लड़ेंगे। बताया कि सह सचिव, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ प्रथम व द्वितीय तथा कार्यकारिणी पद पर दाखिल पर्चा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है, जिसकी घोषणा निर्धारित तारीख पर की जाएगी।