बहरियाबाद गाजीपु
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर ग्रामीण) क्षेत्रा धिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद मेंं गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बहरियाबाद पुलिस एवं साइवर/सर्विलांस टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 22 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए है जिसकीअनुमानित बाजारू कीमत₹3,50,000 बताई जा रही है
आज दिनांक 4.10.2026 को सभी गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया
गुमशुदा मोबाइल फोन तकनीकी प्रक्रिया CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस IMEI ट्रेकिंग के माध्यम से त्वरित बरामदगी की गई
बताते चलें कि पुलिस बहरियाबाद द्वारा नवंबर 2025 में 20 गुमशुदा मोबाइल तथा जनवरी माह 2026 में 17 आदद मोबाइल सुधा मोबाइल वास्तविक स्वामियों को बुलाकर वितरित किया गया
मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले
दीपचंद सिंह यादव,राजकुमार रंजना देवी,संतोष चौहान,चंदन कुमार,बालकिशन कुशवाहा रॉबिन यादव,सरवन कुमार अमरलाल प्रजापति,संतोष चौहान,रामबालक,सोनम पाल शशि सेठ,ज्योति राजभर,नजम अवधेश सिंह,प्रदीप कुमार चौहान,विजय बहादुर,सुरेंद्र यादव,अजीत कुमार,अंकित यादव,प्रमोद यादव आदि लोग
अपने गुमशुदा मोबाइल प्रकार सभी व्यक्तियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई उन्होंने बहरिया बाद टीम थानाध्यक्ष *वासुदेव प्रसाद* कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए *सोनू यादव* कांस्टेबल *अंकित कुशवाहा* पुलिस टीम की कार्यशैली की प्रशंसा की तथा थाना बहरियाबाद टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया
थानाध्यक्ष बहरियाबाद की जनमानस से अपील –
थाना बहरियाबाद की टीम की तरफ से क्षेत्र वासियों एवं जनमानस से अपील की गई की मोबाइल फोन खोने के बाद शिकायत दर्ज करायें तथा सेकंड हैंड मोबाइल व खोया हुआ मोबाइल फोन मिलने पर उसका आईएमईआई नंबर जरुर चेक कर लें चोरी या ब्लॉक मोबाइल मिलने पर तुरंत अपने थाने पर जमा करने का कार्य करें




