संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी की आदमपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना आदमपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0161/2026, धारा 305(a) एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त वाजिद उर्फ रोहित, पुत्र अनवर अख्तर उर्फ बब्लू, निवासी ए-28/50 चन्दूपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष को 9 सितंबर 2026 को कज्जाकपुरा क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
वादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर में ही लोहे का कारखाना है और वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उससे बातचीत करने लगा। वादी कुछ सामान लेने के लिए घर के अंदर गया। इसी बीच युवक उसका मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गया।
तहरीर के आधार पर थाना आदमपुर में मुकदमा संख्या 0161/2026, धारा 305(a) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
वाजिद उर्फ रोहित, पुत्र अनवर अख्तर उर्फ बब्लू, निवासी ए-28/50 चन्दूपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष।
बरामदगी
एक अदद चोरी का मोबाइल फोन।
आपराधिक इतिहास
थाना आदमपुर — मु0अ0सं0 053/2024 — धारा 323/324/504/506 भादवि।
थाना आदमपुर — मु0अ0सं0 74/2025 — धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।
थाना आदमपुर — मु0अ0सं0 161/2026 — धारा 305(a)/317(2) बीएनएस।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, थाना आदमपुर।
उप निरीक्षक शत्रुधन सिंह, थाना आदमपुर।
आरक्षी दीपक गोंड़, थाना आदमपुर।
आरक्षी रवि प्रकाश, थाना आदमपुर।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




