उत्तराखंड: संवाददाता – ईश्वर सिंह
खटीमा। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सत्रहमील मझौला चौकी पुलिस ने 29 अगस्त की शाम चेकिंग के दौरान ग्राम जाधवपुर से सत्रहमील आने वाली सड़क पर एक युवक को करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय बलजीत सिंह, निवासी ग्राम बलखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्लास्टिक के जरीकेन में कच्ची शराब लेकर जा रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर पंत, हेड कांस्टेबल मनोज देवलाल और कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी शामिल रहे।
पुलिस ने कहा है कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




