अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत बाराबंकी-बहाराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गापुर मोड़ पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के ग्राम सुरजनपुर निवासी सचिन पुत्र विजयपाल (19) बाइक से बहराइच की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दुर्गापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 

रामनगर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।