थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग के दौरान करीब 4 वर्षों से फरार चल रहे दुराचारी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-154/2022 धारा 498A, 323, 504, 506, 376(2) (n), 354A भादवि0 व % DP ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त वसी अख्तर खान पुत्र स्व० सिराज खान निवासी दोषीपुरा, थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 36 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/07/2026 को उसके निवास स्थान दोषीपुरा से नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

घटना का विवरण- मुकदमा वादिनी द्वारा दिनांक 13/08/2022 को स्वयं के साथ ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताडित करना, मारना पीटना, गाली गुप्ता देना व धमकी देना तथा आरोपी वसी अख्तर खान के द्वारा वादिनी के साथ जबरिया शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के बाद से अभियुक्त वसी अख्तर खान करीब 4 वर्षों से लुक छिपकर तथा फरार चल रहा था। दिनांक 20/07/2026 को पतारसी सुरागरसी के क्रम में थाना जैतपुरा की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की वांछित अभियुक्त वसी अख्तर खान पुत्र स्व० सिराज खान निवासी दोषीपुरा, थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 36 वर्ष अपने घर दोषीपुरा में मौजूद है। इस सूचना पर दिनांक 20/07/2026 को रात्रि में दोषीपुरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा ।

संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 154/2022 धारा 498A, 323, 504, 506, 376(2)(n), 354A भादवि० व % DP ACT थाना जैतपुरा वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 शिवशंकर यादव, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। 3. का0 उत्तर सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। 4. रि0का0 अभिषेक कुमार पाण्डेय, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी