*संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़
की जीत: अजमतगढ़-आखीपुर की जर्जर सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू*
*आजमगढ़।* लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील *अजमतगढ़-आखीपुर मार्ग* को लेकर अब आम जनता को बड़ी राहत मिली है। समाजसेवी और पूर्व पीआरओ *विश्वप्रकाश सिंह “मुन्नू”* के प्रयासों से इस सड़क की मरम्मत का काम कल से शुरू हो गया है।
*क्या था मामला?*
अजमतगढ़-आखीपुर मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं।
इस समस्या को लेकर *पूर्व पीआरओ विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू* ने माननीय *मुख्यमंत्री जी* को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया था। साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
*संज्ञान के बाद शुरू हुआ काम*
मीडिया और जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों का असर हुआ। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कल से सड़क पर गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू के प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि सड़क ठीक होने से रोजाना हजारों लोगों को राहत मिलेगी।




