डम्पी तिवारी बाबा की पहल पर दिव्यांग बच्ची को मिली ट्राईसाइकिल, एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव व लालपुर-पांडेयपुर पुलिस रही मौजूद

Social

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी के थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

मिशन समाजसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी बाबा के आवास पर आयोजित इस सेवा पहल के दौरान एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव तथा थाना लालपुर-पांडेयपुर के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

इस दौरान दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई,जिससे उसके दैनिक आवागमन और सामान्य जीवन को अधिक सहज बनाने में सहायता मिलेगी।ट्राईसाइकिल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।परिजनों ने इस सहयोग के लिए मिशन समाजसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी बाबा तथा वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे बच्ची को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।पुलिस और सामाजिक संगठनों के समन्वय से इस प्रकार के मानवीय प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं।

मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयासों से मानवता और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है तथा समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का वातावरण विकसित होता है।