स्थानांतरण समारोह में छलके जज़्बात: जेडी शमशाद हसन ने भावुक होकर दी विदाई, एसपीओ सुभाष ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Special

नेशनल खबर 9 से उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड रिंकू सिंह

स्थानांतरण समारोह में छलके जज़्बात: जेडी शमशाद हसन ने भावुक होकर दी विदाई, एसपीओ सुभाष ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

आजमगढ़। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय, आजमगढ़ में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से सराबोर रहा। लंबे समय तक एक साथ कार्य करने के बाद दो अभियोजन अधिकारियों के स्थानांतरण पर पूरे कार्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान आत्मीयता, अपनापन और भावुक पल देखने को मिले।

स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में पीओ शैलेश कुमार, जो मूल रूप से प्रयागराज (इलाहाबाद) जनपद के निवासी हैं, का स्थानांतरण आजमगढ़ से मेरठ जनपद के लिए हुआ है। वहीं पीओ प्रभास रंजन गुप्ता, जो मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी हैं, का स्थानांतरण आजमगढ़ से चित्रकूट जनपद के लिए किया गया है। साथ ही अन्य जनपदों से तीन नए अधिकारियों का स्थानांतरण आजमगढ़ जनपद में हुआ है।

विदाई समारोह में संयुक्त निदेशक अभियोजन (जेडी) शमशाद हसन, संयुक्त अभियोजन निदेशक ए.डी. भानु प्रताप पांडे, एसपीओ सुभाष सहित सभी एसपीओ, पीओ, एपीओ एवं कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

समारोह में जेडी शमशाद हसन ने दोनों स्थानांतरित अधिकारियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वे भावुक दिखाई दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से व्यक्ति को नए अनुभव, नई चुनौतियां और सीखने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में दोनों अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसकी यादें हमेशा कार्यालय परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए जनपदों में भी उत्कृष्ट कार्य कर विभाग क