आजमगढ़ सिंधारी से/राम,आशीष सिंह राठौड़
और स्थानीय मार्गदर्शिका
सिधारी थाने का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह
“गलत करने वालों की खैर नहीं, अच्छे लोगों से कोई बैर नहीं”, कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की कही बात
आजमगढ़ थाना सिधारी के नवागत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि कानून का पालन करने वाले नागरिकों को हरसंभव सहयोग और सम्मान मिलेगा।
कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा, “गलत करने वालों की खैर नहीं और अच्छे लोगों से कोई बैर नहीं।” उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित करना भी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दबंगई या प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर किसी असहाय व्यक्ति को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहेगा और प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए




