Breaking news Azamgarhडीएम ने बैठक कर निष्पक्ष, नकलविहीन, पारदर्शी बी.एड प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिया आवश्यक संदेश #आजमगढ़ । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में दिनांक 31 मई 2026 को

Agriculture Breaking

रिपोर्ट रामआशीष सिंह आजमगढ़डीएम ने बैठक कर निष्पक्ष, नकलविहीन, पारदर्शी बी.एड प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिया आवश्यक संदेश

 

#आजमगढ़ । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में दिनांक 31 मई 2026 को जनपद के 37 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाले बी०एड० पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र-2026-27 के प्रवेश हेतु उ०प्र० संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी०एड०-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत स्टेटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकांे के साथ बैठक की गयी। परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने हेतु बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झॉसी को दायित्व दिया गया है। जनपद आजमगढ़ में उक्त परीक्षा दिनांक 31 मई 2026 (रविवार) को दो पाली (प्रथम पाली-पूर्वान्ह 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक द्वितीय पाली-अपरान्ह 02:00 बजे से 05ः00 बजे तक) जनपद में निर्धारित 37 परीक्षा केन्द्रों पर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 17096 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए दो परीक्षा केन्द्रो पर एक केन्द्र प्रतिनिधि तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं। निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति/विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने व परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सामग्री पहुँचाने व परीक्षा के उपरान्त संकलन हेतु केन्द्र प्रतिनिधि एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पहुँचकर वहां बैठक व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था तथा कक्ष निरीक्षकों के सम्बंध में पूर्व में ही पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। परीक्षा दिनांक 31 मई 2026 (रविवार) को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 07ः00 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में स्थापित परीक्षा कन्ट्रोल रूम नं0-7800793655 पर एवं जनपदीय कन्ट्रोल रूम नं0-9454417172 पर अवगत कराना सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की सभी 37 परीक्षा केदो के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। जनपद में धारा-163 बी०एन०एस०एस० (पूर्व धारा-144 सी०आर०पी०सी०) पूर्व से ही प्रवृत्त है, जिसके दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में और आवष्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा तथा परीक्षा तिथि को 200 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी फोटो स्टेट/कॉपियर की दुकानें बन्द रहेगीं। कोई भी व्यक्ति या परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का शस्त्रादि लेकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर सेलुलर/ मोबाइल फोन, पेजर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाईल फोन तथा परीक्षा अवधि में पी०सी०ओ०, फैक्स व इन्टरनेट या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के आधार पर तथा संबंधित कर्मियों को उनके विभागीय परिचय पत्र के आधार पर, उनके आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो । जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त परीक्षा केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिया कि संबंधित परीक्षा केन्द्रों के निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त दवाईयां एवं परीक्षा अवधि मंे संबंधित चिकित्सक को स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थिति बनाये रखेंगे तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु एक चिकित्साधिकारी नामित करते हुए परीक्षा दिवस के 3 दिन पूर्व उसकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर शीतल पेयजल, ओआरएस आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था से जुड़े समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण पूर्ण मनोयोग से सत्यनिष्ठापूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी कार्मिक की शिथिलता से उत्पन्न होने वाली समस्या के लिये भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, परीक्षा नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित समस्त स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।