ब्रेकिंग आजमगढ़: सात दिन का मेगा बिजली शिविर , रोजाना सुनी जाएंगी पांच तरह की समस्याएं; जानें आने का समय

Agriculture Breaking
    • संवाददाता राम,आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़गढ़: ‘बिजली बिल से हैं परेशान, मेगा कैंप है समाधान’ – 15 मई से शुरू हो रहा विद्युत बिल समाधान शिविर*

*सिधारी, चंडेश्वर, हाफिजपुर उपखंड में 7 दिन लगेगा कैंप, नया कनेक्शन से बिल सुधार तक होंगे सभी क

 

गर्मी में बढ़ती बिजली समस्याओं को देखते हुए *पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत वितरण खंड-आजमगढ़* द्वारा *15, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 22 मई 2026* को *मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर* का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय *सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक* रहेगा।

 

*’मेगा कैंप में आइये-समाधान पाइये’: किन समस्याओं का होगा निपटारा*

बैनर के अनुसार शिविर में इन समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा:

1. *नए संयोजन* यानी नया बिजली कनेक्शन

2. *भार वृद्धि* यानी लोड बढ़ाना

3. *खराब मीटर* बदलना

4. *बिल संशोधित* यानी गलत बिल ठीक करना

5. *विधा परिवर्तन* यानी नाम/कैटेगरी बदलना

6. *बिजली चोरी राजस्व निर्धारण*

7. *बिल जमा* करने की सुविधा

 

* कहां-कहां लगेगा शिविर: दिनवार पूरा शेड्यूल*

**उपखंड** **15.05.2026** **16.05.2026** **18.05.2026** **19.05.2026** **20.05.2026** **21.05.2026**

**सिधारी** सिधारी गेट सिधारी जी0एस0एस0 पुराना पावर हाउस पुरानी जेल सिधारी गेट सिधारी जी0एस0एस0

**चण्डेश्वर** जाफरपुर कोटवा भंवरनाथ चण्डेश्वर जाफरपुर कोटवा

**हाफिजपुर** हाफिजपुर जुनेदगंज आजमपुर शेखपुरवा हाफिजपुर जुनेदगंज

*नोट:* 17 मई को रविवार होने के कारण शिविर नहीं लगेगा*

अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता *आधार कार्ड, पुराना बिजली बिल, मीटर की फोटो, जमीन के कागज* और *पासपोर्ट साइज फोटो* साथ जरूर लाएं ताकि काम तुरंत हो सके हेल्पलाइन 1912 पर भी मिलेगी जानकारी*

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर में *सभी सेवाएं निःशुल्क* हैं। किसी भी दलाल को पैसा न दें। अधिक जानकारी के लिए *हेल्पलाइन 1912* पर कॉल कर सकते हैं।

 

*विभाग की अपील है कि उपभोक्ता भीषण गर्मी में बार-बार ऑफिस के चक्कर न लगाएं और अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर एक ही दिन में समस्या का समाधान कराएं।*