संवाददाता*: आशीष सिंह राठौड़
—
आजमगढ़: शराबी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से दुल्हन का इनकार, 75 हजार देकर जीयनपुर कोतवाली में टूट मामला*
*रिपोर्ट*: आशीष सिंह राठौड़
—
*एंकर*: *विदाई से पहले शराब पीकर नाचने लगा दूल्हा, अंगूठी-माला गिरी तो दुल्हन ने फेरे रिश्ते*
*पूरी खबर*:
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के *समरुपुर गाँव* में मंगलवार रात आई बारात का घरातियों ने धूमधाम से स्वागत किया। हँसी-खुशी शादी की सभी रस्में भी पूरी हो गईं। बुधवार सुबह नेग का सामान ट्रैक्टर पर लदकर विदा होने ही वाला था, तभी *शराब के नशे में धुत दूल्हे* ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया।
*कैसे टूटी शादी*:
दुल्हन ससुराल जाने के लिए गाड़ी में बैठने ही वाली थी कि दूल्हा *शराब पीकर लड़खड़ाने लगा*। नशे में *उसके हाथ की अंगूठी गिर गई और गले का माला भी कहीं गुम हो गया*। यह नजारा देखकर दुल्हन हक्का-बक्का रह गई और *दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया*।
*किसकी थी शादी*:
जानकारी के मुताबिक समरुपुर निवासी *नागेंद्र चौहान* ने अपनी बेटी की शादी *मुसाफिर चौहान पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम भादवा, जनपद मऊ* से तय की थी। तय समय पर मंगलवार रात बारात पहुंची और शादी संपन्न हुई।
*पंचायत से कोतवाली तक*:
दुल्हन के इनकार के बाद *देर दोपहर तक पंचायत चली*। बात न बनने पर किसी ने *जीयनपुर कोतवाली पुलिस* को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
*75 हजार में हुआ समझौता*:
कोतवाली में कई घंटे की बातचीत के बाद *₹75,000 में मामला तय हुआ*। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को *75 हजार रुपये वापस किए*, जिसके बाद मामला रफा-दफा हुआ।
🥃*शराब ने तुड़वाई शादी* 🥃
*घटना*: समरुपुर, जीयनपुर, आजमगढ़
*दूल्हा*: मुसाफिर चौहान, ग्राम भादवा, मऊ
*कारनामा*: विदाई में नशे में धुत, अंगूठी-माला गिराई
*नतीजा*: दुल्हन ने किया इनकार, ₹75,000 देकर टूटा रिश्ता
*एक्शन*: जीयनपुर पुलिस ने कराया समझौता
*#AzamgarhNews #JiyanpurKotwali #DrunkGroom #MarriageBreak #AshishSinghRathore #भारतNew




