संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी: दिनांक 24/04/2026 कमिश्नरेट थाना चेतगंज पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाते हुए अपराध और अराजकता के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू और बाधारहित बनाया जा सके।
अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
चेतगंज पुलिस द्वारा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा जमाए लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इस अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है, जिससे आम जनता को जाम से राहत मिल रही है।
मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
वहीं, हाल ही में तेलियाबाग स्थित कैलगढ़ कॉलोनी में मारपीट कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला और तेलियाबाग चौकी प्रभारी अली अतहर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
पुलिस का साफ संदेश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार चल रही इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा बढ़ रहा है।




