संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 02/04/2026 को थाना सिगरा पर लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदिका की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चली गयी थी परिजनों द्वारा आस- पास तलाश किया गया किन्तु बालिका नहीं मिली। उपरोक्त बालिका के गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बालिका कि तलाश हेतु चौकी प्रभारी लल्लापुरा उ०नि० शिवम व म०उ०नि० काजोल सिंह प्रभारी मिशन शक्ति व अन्य पुलिस कर्मियों को लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश-निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा बालिका को गुमशुदगी की सूचना के महज 1 घण्टे के अन्दर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस का धन्यवाद करते हुए कमिश्नरटे वाराणसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री शिवम् चौकी प्रभारी लल्लापुरा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।3. उ0नि0 श्री श्याम मोहन गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।4. म0उ0नि0 काजोल सिंह मिशन शक्ति प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।5. उ0नि0 श्री नारायण जी यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।6. का0 अमित कुमार यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।7. का0 मन्तोष थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 8. म0का0 रीमा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।




