संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 24/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के कुशल नेतृत्व में, थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 101/26 धारा-109(1)/61(2)(a) bns नामजद 25000/- रुपये का इनामिया पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण 1. पीयूष तिवारी पुत्र विनोद तिवारी ग्राम उसीना पोस्ट गोरी थाना करहगर जिला रोहतास बिहार उम्र 22 वर्ष 2. ऋषभ राय पुत्र श्याम नारायण राय ग्राम डीहरामा खुर्द पोस्ट महुआत थाना सोनहन जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 24 वर्ष 3. तापस राय पुत्र श्याम नारायण राय ग्राम डीहरामा खुर्द पोस्ट महुआत थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार उम्र 22 वर्ष की तलाश करते हुए पत्थर की मस्जिद थाना सुल्तान गंज पटना बिहार आये जहां अभियुक्तगण अपने मित्र के किराए के कमरे में बिहार में छुपछुपा कर रह रहे थे, उ0नि0 सौरभ तिवारी चौकी प्र0 बीएचयू थाना लंका द्वारा सर्विलांस टीम व मुखबिर की मदद से अभियुक्तगण उपरोक्त को मुक़दमे से अवगत कराते हुए ,पूछताछ हेतु थाना लंका लाया गया तथा कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण – विपक्षीगण द्वारा आपराधिक षडयन्त्र के तहत वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना लंका पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा- 109(1)/61(2)(क) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त मुकदमें के संबंध में 25000/- रुपये का इनामिया पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण 1. पीयूष तिवारी पुत्र विनोद तिवारी ग्राम उसीना पोस्ट गोरी थाना करहगर जिला रोहतास बिहार उम्र 22 वर्ष 2. ऋषभ राय पुत्र श्याम नारायण राय ग्राम डीहरामा खुर्द पोस्ट महुआत थाना सोनहन जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 24 वर्ष 3. तापस राय पुत्र श्याम नारायण राय ग्राम डीहरामा खुर्द पोस्ट महुआत थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार उम्र 22 वर्ष को पत्थर की मस्जिद थाना सुल्तान गंज पटना बिहार से थाना लंका पर लाया गया व कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- अभियुक्त पीयूष तिवारी पुत्र विनोद तिवारी पता उसीना पोस्ट गौरी थाना करहगर रोहतास बिहार (इनामिया 25000) उम्र 22 वर्ष ने बताया कि सर मै बीएचयू के एम0ए0 फर्स्ट इयर का छात्र हूँ और यही छित्तुपुर में रहकर पढाई करता हूँ । विश्वविद्यालय के ही छात्र द्वारा घटना के कुछ दिन पूर्व मुझे रूईया छात्रावास के बाहर रोककर मारे –पीटे थे जिससे मेरे सर में गम्भीर चोट लग गयी थी जिसके सम्बन्ध में मैनें भी थाना लंका पर रोशन मिश्रा व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था । ये लोग मुझे मारने के बाद भी कैम्पस में जहाँ भी मिलते थे, मुझे चिढाते रहते थे और मेरा मजाक उडाते थे , इसी वजह से मैने अपने दोस्त ऋषभ राय से इन लोगों को सबक सिखाने के लिए कहा और असलहे की व्यवस्था करने में अभिषेक उपाध्याय और क्षितिज उपाध्याय ने मेरी मदद की थी । घटना में प्रयुक्त असलहा क्षितिज उपाध्याय के माध्यम से मैंने एक अज्ञात से व्यक्ति प्राप्त की थी, घटना के दिन मै गाडी चला रहा था , ऋषभ राय और उसका भाई तपस राय गाडी पर बैठे थे हमलोग बिरला ए छात्रावास के पास से गुजर रहे थे तभी वहाँ गेट के बाहर रोशन मिश्रा अपने दोस्तों के साथ खडे दिखायी दिये । उन लोगों को देखते ही ऋषभ राय ने पहले से प्लानिंग के तहत उन लोगों को सबक सिखाने के लिए चार राउण्ड फायरिंग किया , उसके बाद हमलोग पकडे जाने के डर से तुरन्त कैम्पस से बाहर निकल गये और रास्ते में पकडे जाने के डर से ऋषभ ने असलहा छिपा दिया था । उसके बाद हमलोग पकडे जाने के डर से बिहार में अलग – अलग जगहों पर फोन बंद करके छिप- छिप कर रह रहे थे लेकिन आप लोगों ने हमलोगो को पकड लिया ।
गिरफ्तारी का स्थान – अभियुक्तगण पीयूष ,ऋषभ, तपस उपरोक्त को थाना लंका पर पूछताछ के लिए लाया गया कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया ।बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त 1 अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद ।
आपराधिक इतिहास/अभियोग विवरण –
1. अभियुक्त पीयूष तिवारी
1.मु0अ0सं0101/26 धारा 109(1)/61(2)(क) बी0एन0एस0 व धारा बढोतरी 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि0 वाराणसी । 2.मु0अ0सं0 40/26 धारा 115(2),351(2), 352 बीएनएस थाना लंका कमि0 वाराणसी । 3.मु0अ0सं0 170/25 धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना लंका कमि0 वाराणसी ।
2. अभियुक्त ऋषभ राय
1.मु0अ0सं0-101/2026 धारा 109(1)/61(2)(क) बी0एन0एस0 व धारा बढोतरी 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि0 वाराणसी 2.मु0अ)सं0- 445/2022 धारा147/148/149/160341/323/307 आईपीसी एवं 25(1-बी) ए /26/35/27 आर्म्स एक्ट थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार।
3.अभियुक्त तपस राय
1.मु0अ0सं0-101/2026 धारा- 109(1)/61(2)(क) बी0एन0एस0 व धारा बढोतरी 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि0 वाराणसी । 2.मु0अ0सं0- 445/2022 धारा- 147/148/149/160341/323/307 आईपीसी एवं 25(1-बी) ए /26/35/27 आर्म्स एक्ट थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.प्र0नि0श्री राजकुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 2.उ0नि0 सौरभ तिवारी चौकी प्र0बीएचयू थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 3. उ0नि0 राहुल थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 4. का0 पवन कुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 5. का0 सूरज सिंह थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 6.का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 7. का0 अमित शुक्ला थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 8.का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी । 9. का0 अश्वनि सिंह सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी । 10.का0 विराट सिंह साइबर सेल कमि0 वाराणसी ।
नोट- गिरफ्तारी में सम्मलित सभी अधिकारी कर्मचारीगण को श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी महोदय द्वारा 25000/- रुपये से पुरस्कृत किया गया।




