संवाद दाता :- सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 19/03/2026 सदर क़ाज़ी ए शहर बनारस का ऐलान शव्वाल 1447 हि, का चांद नज़र नहीं आया आज दिनांक 19 मार्च 2026 मुताबिक 29 रमज़ान मुबारक सन 1447 हिजरी बरोज़ जुमेरात बनारस वा अतराफ में कहीं से चांद की रूयत या शहादत की कोई इत्तेला नहीं है लोगों ने देखने की कोशिश की लेकिन चांद नज़र नहीं आया उलमाए केराम के बाहमी मशवरे से सदर क़ाज़ी ए शहर बनारस ने यह फैसला किया है कि कल मोरखा 20 मार्च बरोज़े जुमा रमज़ान उल मुबारक सन 47 हिजरी के चांद की 30 तारीख है आज तरावीह पढ़ने और कल रोज़ा रखने का एहतेमाम करें 21 मार्च बरोज़ सनीचर शव्वाल 1447 हिजरी की पहली तारीख है अगर वक्त रहते कहीं से शहादत मिली तो दोबारा ऐलान किया जाएगा लिहाज़ा यह ऐलान किया जाता है कि 21 मार्च बरोज़ शनिचर मुताबिक यकुम शव्वाल सन 1447 हिजरी को ईद उल फितर की नमाज़ अदा की जाए
नोट यह ऐलान बनारस वा क़ुरबजवार के लिए है दूसरी जगह के मुसलमान अपने यहां के क़ाज़ी ए शहर से राब्ता करें मौलाना हसीन अहमद हबीबी सदर क़ाज़ी ए शहर बनारस




