थाना लक्सा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर महिला को सुपुर्द किया गया

Breaking स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 01/03/202026 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर गुमशुदा व्यक्तियों/वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.01.2026 को आवेदिका का मोबाइल फोन ONE PLUS NORD CE 2 LITE 5G लक्सा तिराहे के पास कहीं गिर कर गुम हो गया था, जिसके संबंध में आवेदिका द्वारा थाना लक्सा पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लक्सा पर गुमशुदगी सं0 28/2026 दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा उक्त खोये हुए मोबाइल ONE PLUS NORD CE 2 LITE 5G को सीईआईआर पोर्टल की मदद से दिनांक 01.03.2026 को खोज कर आवेदिका से सम्पर्क करके थाना लक्सा पर बुलाया गया व उनका खोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ मोबाइल ONE PLUS NORD CE 2 LITE 5G पाकर आवेदिका बहुत खुश हुई व आवेदिका व उनके परिजनों द्वारा थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का धन्यवाद करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । 

सराहनीय कार्य करने वाली टीम: –

थाना प्रभारी उ0नि0 श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 शिवकुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 करमवीर राय थाना लक्सा कमि0 वाराणसी