संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखमनपुर पट्टी बदल राय, पोस्ट नसीरुद्दीनपुर से एक 14 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार ईशांत राय पुत्र प्रशांत भूषण राय आज सुबह से घर से गायब है, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि ईशांत राय की उम्र लगभग 14 वर्ष है तथा रंग गोरा है। घर से निकलते समय उसने मल्टीकलर स्वेटर और नीली जींस पहन रखी थी। सुबह से काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना स्थानीय थाना तहबरपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें –
📞 9453406869
📞 9369544646
📞 945107774
परिवार के लोग बच्चे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।




