स्टार टीवीएस एजेंसी के लकी ड्रा में उपहार पाकर खिल उठे चेहरे, खुशियों से सराबोर हुआ सदर बाजार

Uncategorized

संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
आजमगढ़ : जनपद के नगर पालिका बिलरियागंज अंतर्गत गुलवा गौरी, सदर बाजार स्थित स्टार टीवीएस एजेंसी पर आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम गुरुवार को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिवाली पर्व के अवसर पर अक्टूबर से दिसंबर तक टीवीएस वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को दिए गए कूपनों का बृहस्पतिवार को उनके सामने लकी ड्रा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के कर-कमलों द्वारा लकी ड्रा संपन्न कराया गया तथा एनटार्क 150 c,c और आर्बिटर ईवी स्कूटी की भव्य लांचिंग भी की गई। लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम पुरस्कार विजेता एकलाक अहमद को टीवीएस एक्सेल 100 बाइक, द्वितीय पुरस्कार विजेता विशाल विश्वकर्मा को वाशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार विजेता सोहराब को टीवी, चतुर्थ विजेता को मोबाइल और पंचम विजेता को रूम हीटर प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
उपहार पाकर विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे उपभोक्ताओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताया। इस अवसर पर भावी नगर पालिका प्रत्याशी व समाजसेवी अबुल फैज, पूर्व प्रधान अतीक अहमद, बाबू जावेद, पूर्व प्रधान नसीम, शकील अहमद खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व शोरूम स्टाफ सूरज विश्वकर्मा, प्रियंका शुक्ला, रोशनी सिंह, मोहम्मद ताहा, उमर अहमद, शाह आलम मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्टार टीवीएस एजेंसी के प्रोपराइटर अफसर और हाजी शकील अहमद खान ने मुख्य अतिथियों व सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह आयोजन केवल उपहार वितरण नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के साथ विश्वास, अपनापन और खुशियों का खूबसूरत संगम बन गया।