नाबालिग बालिका (उम्र करीब 15 वर्ष) का अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तगण थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, पीड़िता/अपहृता सकुशल बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 22/01/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध / अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी/लूट/अपहरण की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.01.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 13/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबधित 02 अभियुक्तगण 1. अजय पुत्र हजारी लाल निवासी ग्राम नागर पोस्ट बिचपुरी थाना अछनीरा जिला आगरा ग्राम उम्र करीब 23 वर्ष, 2. पंकज शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि० ग्राम साही पोस्ट साही थाना अछनीरा जिला आगरा उम्र-20 वर्ष को दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर कैण्ट बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमें से संबंधित 15 वर्षीय नाबालिग पीड़ित/अपहृता सकुशल बरामद ।

घटना का विवरण:- 

आवेदक की भतीजी (15 वर्ष) जो घर से चली गयी थी वापस न आने के सम्बन्ध मे आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-13/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित 02 अभियुक्तगण उपरोक्त को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.01.2026 को कैण्ट बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमें से संबंधित 15 वर्षीय नाबालिग पीड़ित/अपहृता सकुशल बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अजय पुत्र हजारी लाल निवासी ग्राम नागर पोस्ट बिचपुरी थाना अछनीरा जिला आगरा ग्राम। 2. पंकज शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि० ग्राम साही पोस्ट साही थाना अछनीरा जिला आगरा।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान

 स्थानः कैण्ट बस स्टेशन थाना सिगरा कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 दीपक कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी । 2. का0 सत्यम चौरसिया, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी । 3. का0 श्याम मोहन, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी 4. म0का0 लक्ष्मी, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी