संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 21/01/2026 थाना लक्सा पुलिस द्वारा एक अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के नेतृत्व में थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार बीएनएस के वांछित अभियुक्त आफताब आलम पुत्र चाँद मोहम्मद निवासी एन 12/62-सी-1-टी अम्बा नई बस्ती बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष को उसके निवास स्थान अम्बा नई बस्ती बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी में दबिश देकर नियमानुसार समय गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण का विवरण:- आफताब आलम पुत्र चाँद मोहम्मद निवासी एन 12/62-सी-1-टी अम्बा नई बस्ती बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. चौकी प्रभारी औरंगाबाद श्री प्रमोद कुशवाहा थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मो० अहमद थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 रजनीश कुमार विश्वकर्मा थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 रामपाल थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।




