15 फरवरी महाशिवरात्री पर निकलेगी पालकी यात्रा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन

मिर्जापुर।  दिनांक 18 जनवरी रविवार को श्री बुढ़े नाथ पालकी यात्रा समिति की बैठक बुढ़े नाथ मन्दिर प्रांगण में मंदिर के महन्त स्वामी योगानन्द गिरि जी महाराज के निर्देश पर सम्पन हुआ जिसमें 15 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर बुढ़े नाथ मंदिर से निकलने वाली पालकी यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई बैठक का संचालन करते हुए पालकी यात्रा प्रभारी गौरव ऊमर ने कहा की पालकी यात्रा अपने पूर्व के प्रस्तावित मार्गों से बुढेनाथ मन्दिर से त्रिमोहानी संकटाघाट से पक्के घाट जलाभिषेक के त्रिमुहानी, पसरह्ट़ा, धुन्धीकटरा मुकेरी बाजार , लाल डिग्गी नवीन सिनेमा के सामने पालकी यात्रा विश्राम स्थल पर महाआरती के पश्चात इमामबाडा, के बीः कालेज काली जी के मन्दिर से टेढ़ी नीम होते हुए पुन बूढेनाथ मन्दिर प्रांगण में ही यात्रा का समापन होगा।अध्यक्षता करते हुए अंकज मिश्रा ने कहा की यात्रा मार्ग की मरम्मत , बिजली के तार एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति जल्द से जल्द जिला प्रशासन को पत्र सौंपेगी कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन ने समिति के सभी सदस्यों से एवं जनपद के सभी शिवभमक्तों से आहवान किया की सभी लोग पालकी यात्रा की तैयारी में लग जाए।महीला प्रमुख दीपा ऊमर जी ने कहा की पालकी यात्रा में सैकडों नागा साधू एवं सन्त महन्त समेत हज़ारों शिवभक्त यात्रा में सम्मिलित होगें बैठक में प्रमुख रूप से अश्विनी गुप्ता सुधानन्द गिरी प्रवीण दूबे संजय सेठ अमन दूबे हिमांशु सेठ दीपक जायसवाल प्रदीप जयसवाल भोले केसरवानी बिनय जयसवाल सूरज गुप्ता प्रिंस केसरी धीरज सोनकर रुपेश यादव शशांक जयसवाल आयुष गुप्ता यश कसेरा अभिषेक श्रीवास्तव आर्यन जायसवाल रविंदर खत्री गोपाल अग्रवाल शिप्रा गुप्ता बिना सिंह समेत कई शिव भक्त उपस्थित रहे ,