संवाददाता : मोनू भारती
मऊ मोहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड समाज के लोगों द्वारा चल रहे धरना सोमवार को समाप्त हो गया । धरना समाप्त कराने में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर की अहम भूमिका रही। उनके हस्तक्षेप के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा से लंबी वार्ता के बाद धरनारत महिलाओं एवं पुरुषों को शीघ्र गोंड जाति का प्रमाण पत्र बनने का आश्वासन दिया साथ ही साथ चेतावनी दिया कि यदि आगामी 12 जनवरी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो मैं खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसी तहसील में धरना प्रदर्शन करूंगा। गोंड समाज के लोग का लंबे समय से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान थे। इसको लेकर समाज के लोगों ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया था। तहसील में चल रहे धरने की सूचना पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अविनाश जयसवाल डिंपू को दिया गया इस पर उन्होंने मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के पति स्वर्गीय अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि देने आए सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर को विद्वत बताया और उनसे इस कड़ाके की ठंड में धरना दे रही महिलाओं एवं पुरुषों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही साथ अपील किया की तहसील में पहुंचकर धरना दे रहे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। जिस पर राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल धरना स्थल पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी को भी बुलाकर वार्ता की। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा से भी वार्ता किया किया। गोंड समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और जल्द ही जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। डीएम के आश्वासन के बाद धरनारत लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।




