निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन।जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ द्वारा विद्यार्थियों को श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका एवं हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण किया गया।

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया।
चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी, बलिया में मंगलवार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को एक निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ० राम सेवक विकल पुस्तकालय, सलेमपुर (बलिया) के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ द्वारा विद्यार्थियों को श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका एवं हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ये पुस्तकें विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को प्रदान की गईं, जिनके परिवार में हनुमान जी का व्रत-उपवास किया जाता है। विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं—श्री हरेराम यादव, जयराम राय, सतीश गुप्ता, दिनेश जी, राहुल सिंह, राहुल वर्मा, सिम्पा जी, रंजू सिंह, अंजली सिंह, हिमानी सिंह, मनीषा ठाकुर, शिल्पी जी, निक्की सिंह, प्रीति पुष्पक, माया यादव, श्रुति प्रजापति, आंचल जी एवं मुस्कान जी—को भी ये पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।
बताया गया कि यह पुस्तक लंदन में डॉ० पी० नागरानी के सौजन्य से प्रकाशित होती है। श्री गौरव कक्कड़ (आगरा) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार की धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकों का निःशुल्क वितरण निरंतर किया जा रहा है।
बलिया जनपद में इस पुनीत अभियान की जिम्मेदारी डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ द्वारा निभाई जा रही है, जो विगत 15–20 वर्षों से इस सेवा कार्य में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।