अरविन्द कुमार मिश्रा जनपद न्यायाधीश,पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर व सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया

Breaking

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर। अरविन्द कुमार मिश्रा जनपद न्यायाधीश, पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर व सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जिला जेल परिसर व अस्पताल आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु/बात प्रकाश में नही आयीं । उक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कारागार अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें