समाजवादी महिला सभा ने निकाला स्वाभिमान सम्मान मार्च घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना दूषित मानसिकताः परवीन बानो

POLITICS

संवाद दाता :- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। समाजवादी महिला सभा के तत्वाधान में महिला स्वाभिमान सम्मान मार्च निकाल कर महिला कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो के नेतृत्व में कलेक्टेªट पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी अजीत को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि महिला सम्मान के खिलाफ दिये गये बयान बहुत ही निंदनीय है और इनकी महिलाओं के प्रति दूषित मानसिकता को दर्शाता है। किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच हो ही नही सकती। इसकी जितनी भी निदा की जाय कम है। इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि समाजवादी महिला सभा उपरोक्त कृत्य एवं बयान की निन्दा करती है। भारतीय संस्कृति में महिला का घुंघट या नकाब उसकी अस्मिता एवं सम्मान का प्रतीक है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओं की अस्मिता और सम्मान पर हमला है अपितू भारत की संस्कृति को भी तार तार करना है और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे समाज के विकृत मानसिकता के व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। महामहिम जी से अनुरोध है कि सभी को उनके पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय।

इस अवसरपर सत्यप्रकाश यादव, परवीन बानो, सुनीता यादव, आंचल, परी, परवीन अंसारी, नाजरीन, वन्दना गुप्ता, रूबी, गुड़िया, सावित्री, संगीता, अराधना, मंजू देवी, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, मनोज चौहान, मेवालाल प्रजापति, धनन्जय सिंह, दीनानाथ प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।