गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी गाज़ीपुर अविनाश कुमार से मिला

Social

संवाद दाता:- अजीत मोदनवाल 

गाजीपुर 22 दिसम्बर, 2025(सू०वि०)-सोमवार को गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी गाज़ीपुर अविनाश कुमार से मिला। जिलाधिकारी से मिलकर प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद में तथाकथित पत्रकारों द्वारा सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सक, शिक्षण संस्थानों, सफाईकर्मी से अवैध रुप से ब्लैकमेल व अवैध वसुली करके पत्रकारों की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने बताया कि तथाकथित व फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसुली करके पत्रकारों कि छवि को घूमिल किया जा रहा है जिसे एसोसिएशन बर्दास्त नही करेगा। एसोसिएशन की मांग पर जिलाधिकारी ने जाँच कराकर कड़ी करवाई का आस्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, विनय तिवारी, अलोक त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, शशिकांत तिवारी, सुनील सिंह, दुर्गवीजय सिंह, बिनोद गुप्ता, मोनू आदि लोग थे।