संवाददाताराम आशीष सिंह राठौड
सेहतसे खिलवाड़ पर प्रहार: आजमगढ़ में रंग लगे भुने चने पर बड़ी कार्रवाई, 88 किलो सीजआजमगढ़। जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। भुना चना में प्रतिबंधित रंग के प्रयोग की शिकायतों को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभाग ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को जिले भर में भुना चना के भंडारण, परिवहन और विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने कुल 23 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान नगर पालिका परिषद आजमगढ़ क्षेत्र की दो दुकानों से भुना चना के नमूने संग्रहित किए गए, जबकि लालगंज तहसील के ठेकमा बाजार से भी एक नमूना लिया गया।जांच के दौरान भुना चना में प्रतिबंधित रंग ‘डाई औरामिन’ के प्रयोग के संदेह पर 88 किलो भुना चना सीज कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 560 रुपये बताई गई है। विभाग ने कुल तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य) सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा सचल दल द्वारा बिलरियागंज और बूढ़नपुर में भी एफएसडब्लू के माध्यम से खाद्य कारोबारियों एवं आम जनमानस को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि भुना चना सहित खाद्य पदार्थों को अप्राकृतिक रूप से आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें तथा अत्यधिक चमकीली और रं




