रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोली कीरतपुर में अपने ननिहाल आई तीन वर्षीय बालिका की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्फिया पुत्री आजाद (3) निवासी ग्राम पठुलका थाना दरियाबाद अपने नानी के घर ग्राम अमोली कीरतपुर आई थी।
शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात कारणों से विद्युत की चपेट में आ गई जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गई।
घटना होते ही परिजनों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है




