संवाददाता : वसीम खान
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद मऊ में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति केंद्र तथा एंटी रोमियो टीम द्वारा पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर कबीराबाद मोहम्मदाबाद गोहना एवं पब्लिक महिला सदर डिग्री कॉलेज बरामदपुर कबीराबाद मोहम्मदाबाद गोहना में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक गोस्वामी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कमलाकांत वर्मा, एसआई माधुरी सागर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। रैली के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान और नारी सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता का संदेश दिया। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान — यही मिशन शक्ति का अभियान जैसे नारों से नगर की गलियाँ गूंज उठीं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (फायर सर्विस), 102 (एम्बुलेंस सेवा) आदि शामिल हैं।
साथ ही महिलाओं के लिए संचालित मिशन शक्ति, जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। अंत में पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
थाना — मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ।
(मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम)




