सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मर्कामऊ में भाजपा नेता नीरज वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बदोसरांय, दुर्जनपुर बरौलिया सैदनपुर मरकामऊ पीठापुर धुसडिया खुर्दमऊ और पंजरौली सहित मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रसूलपुर में आयोजित कार्यक्रम मंडल प्रभारी पूर्व mlc हरगोबिन्द सिंह जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सोनी मंडल अध्यक्ष संदीप रावत मंडल महामंत्री अमित भैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, प्रहलाद कुमार विमल और विकास मौर्य सहित कई नेता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनोज सोनीने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान था। भाजपा महामंत्री अमित भैया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में अंत्योदय के प्रणेता और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं।
