रसड़ा में पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक व ईओ से की मुलाकात।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा (बलिया)। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे रसड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह तथा आदर्श नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक से आग्रह किया कि कोतवाली में होने वाली पीस कमेटी की बैठक में पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जाए। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों को बैठक में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाचार प्रकाशित करने से पूर्व थाने से पुष्टि अवश्य कर ली जाए ताकि एकतरफा खबर से बचा जा सके।
इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने पत्रकारों का स्वागत किया और प्रेस क्लब के लिए जमीन आवंटन की मांग पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि उपलब्धता की स्थिति में प्रेस क्लब हेतु जमीन आवंटित कराई जाएगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में गोपाल जी, कृष्णा शर्मा, भगवान पांडेय, श्याम कृष्ण गोयल सहित अन्य पत्रकार शा
मिल रहे।




