क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा दलित महिला को उत्पीड़ित कर उसे पट्टे की जमीन से बेदखल करने का दबाव

Breaking

संवाददाता उग्रसेन सिंह

गाजीपुर बहरियाबाद

थाना बहरियाबाद क्षेत्र के ग्राम नादेपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय लेखपाल द्वारा उसे उत्पीड़ित कर उसके पुराने पट्टे की जमीन से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है महिला का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है वह मामला इस समय दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है इसके बावजूद लेखपाल दबाव बनाकर उसे कब्जा से बेदखल करने के लिए मजबूर कर रहा है पीड़ित महिला के अनुसार वह वर्षों से अपने पट्टा की जमीन पर नाद चरन रखकर काबिज है लेकिन हाल के दिनों में लेखपाल की ओर से लगातार धमकी दी जाती है कि महिला पुलिस को बुलाकर तुम्हें जबरदस्ती बेदखल कर दिया जाएगा महिला मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर न्याय की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला न्यायालय में वांछित है जो किसी प्रकार की बेदखली कानून के विपरीत है उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की