नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)
रामनगर थानांतर्गत ग्राम भवानीगंज मजरे सिहामऊ में सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीगंज मजरे सीहामऊ निवासी विनोद चौहान का पुत्र तरुन कुमार चौहान (11) कर्बला स्थित तालाब पर शौच के लिए गया था तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना भवानीगंज प्रधान प्रतिनिधि ने स्थानीय थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




