
बाराबंकी: शुक्रवार को थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय सैफ में शाम 6 बजे एक चार वर्षीय बच्चा मिलने की सूचना बारिनबाग चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह चौकी को मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बच्चे से उसके व परिजनों के बारे में पूछा गया, बच्चे ने अपना नाम विवेक तथा पिता का नाम सोनू बताया । चौकी प्रभारी द्वारा आस-पास के व्यक्तियों व सी-प्लान एप के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उक्त बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरा बच्चा शाम करीब पांच बजे से घर से गायब था जो अपने घर करीब 05 किलोमीटर दूर ग्राम सराय सैफ आ गया था। परिजनों व आमजनमानस द्वारा चौकी इंचार्ज का आभार प्रकट कर प्रशंसा की गयी।




