दुस्साहस, बदमाशों ने सोते युवक को धारदार हथियार से किया लहुलुहान।

Uncategorized

समबादाता उगसेन सिंह

 

गाज़ीपुर।

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुडियारी गांव में अपने घर में गहरी नींद में सोए विनय यादव को हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल ने जब पत्नी को जगाने की कोशिश की तो हमलावरों ने पत्नी के पेट पर लात मार दिया और मौके से भाग निकले। स्थिति देखकर पत्नी ने शोर मचाया। उनका शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और रात में ही पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने घायल विनय को इलाज के लिए जखनियां स्थित धनरावती चिकित्सालय ले गए जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाल प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि रात में ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर तहकीकात में जूट गयी थी। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।