संवादाता वसीम खान:मोहम्मदाबाद गोहना मऊ सरकारी योजनाएं अक्सर आंकड़ों में गुम हो जाती हैं, लेकिन सोमवार को मोहम्मदाबाद तहसील में जो हुआ, वह आंकड़ा नहीं एक अहसास था। मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत जब तेरह लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए, तो वह केवल अनुदान नहीं था — यह भविष्य का आश्वासन था।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा उपस्थित रहे। यह मंच केवल नेताओं और अफसरों के भाषणों के लिए नहीं सजा था, बल्कि उन चेहरों के लिए था जो कभी खुद को सिस्टम से दूर समझते थे।