
बाराबंकी: यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पटेल तिराहा और नाका सतरिख चौराहे पर ZF Group द्वारा सौर ऊर्जा संचालित ट्रैफिक सिग्नल और हाई मास्क लाइट लगाए गए हैं। 18 मार्च 2025 को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह और यातायात के प्रभारी उप-निरीक्षक रामयतन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह नई व्यवस्था शहर में यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने में मददगार साबित होगी।




