बाट माप विभाग में जारी है लूट बाजारी, जिम्मेदार मौन

स्थानीय समाचार

प्रतापगढ़

✍️✍️✍️✍️✍️

अतुल कुमार यादव 

 

 

बाट माप विभाग में जारी है लूट बाजारी, जिम्मेदार मौन

  प्रतापगढ़।

जिले के कटरा गुलाब सिंह और मान्धाता क्षेत्र में जिले के दूसरे क्षेत्रों से आकर बाट माप विभाग के मरम्मत कर्ता जमकर लूट बाजारी कर बाट माप विभाग को चूना लगा रहे हैं, कटरा गुलाब सिंह के जगदीश पुर मंडी में रामू नामक व्यक्ति का लगातार वायरल हो रहा है रामू दुकानदार से दो सौ, पांच सौ रुपए की वसूली कर रहे हैं रसीद नहीं देते है, अपने जेब में पैसा रख रहे हैं क्या विभाग ने इसी लूट बाजारी के लिए लाइसेंस जारी किया है, दुकानदार परेशान हैं रामू नामक लूट-खसोट करने वाले व्यक्ति से, बाट में स्टंपिंग न करने से ग्राहक के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है विडियो, फोटो और ख़बर वायरल होने के बाद भी बाट माप विभाग कोई कारवाई नहीं कर रहा है, इससे साफ जाहिर होता है कि बाट माप विभाग के अधिकारी की सांठ-गांठ से रामू की लूट बाजारी चल रही है जिसमें बाट माप विभाग बराबर का हिस्सेदार बताया जाता है, सूत्र बताते हैं कि रामू नामक व्यक्ति ने मान्धाता, कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र से दुकानदार और व्यापारी से लाखों रुपए वसूल किए हैं जिसमें बाट माप विभाग ने भी बंदरबांट किया है इसलिए बाट माप विभाग का कोई भी अधिकारी कारवाई करना नहीं चाह रहा है।

 

National Khabar 9 

9415860759